अपने गृह जिले में कानून व्यवस्था की बदहाली पर डिप्टी सीएम मुकेश ने तोड़ी चुप्पी, DC को दी खुली छूट और बोले-रगड़ देयो और ठोको अंदर

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है. यहां पर अवैध खनन और मर्डर के मामले सामने लगातार आ रहे हैं. प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं. इस पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी अब चुप्पी तोड़ी है और डीसी को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

ऊना. हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के हरोली खड्ड पर 4 करोड़ रुपये की लागत से बने 36 मीटर स्पैन वाले ‘बो-स्ट्रिंग आर.सी.सी. बीम पुल’ का मंगलवार को लोकार्पण किया. एक वर्ष से भी कम समय में तैयार हुए इस पुल से बरसात के दिनों में स्थानीय लोगों व वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम होगी. इस दौरान हरोली से विधायक और डिप्टी सीएम मुकेश ने पंजाबी में डीसी से कहा कि अगर कोई भी अमन शांति को भंग करता है तो उसे रगड़ो और अंदर डालो. एक सप्ताह के बीच में बदलाव होना चाहिए.

जनसमूह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंच से ही डीसी ऊना जतिन लाल को जिले में पनप रहे गन कल्चर को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ऊना की शांतप्रिय जनता अमन और भाईचारे के वातावरण में जीना चाहती है, इसलिए प्रशासन को सबसे सख्त कदम उठाने में कोई हिचक नहीं रखनी चाहिए.

मुकेश अग्निहोत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हरोली विस में निर्णायक विकास हो रहा है. हरोली विस में 126 करोड़ से 8 पुलों का निर्माण हो रहा है और 85 करोड़ की लागत से 10 सड़कों के निर्माण कार्य चल रहा है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी राजनीति विकास, कल्याण और गरीबों की सेवा पर आधारित है.

पिछला लेख
दुष्कर्म के बाद महिला को फेंका: प्राइवेट अंगों से निकल रहा था खून, चेहरे पर गहरे घाव… पीड़िता की हालत गंभीर
अगला लेख
नेशनल प्लेयर हार्दिक की प्रैक्टिस के दौरान दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक Video

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode