चंबा: एचआरटीसी बसें रास्ते में खराब, यात्री हुए परेशान


चंबा-तीसा रूट पर फिर हांफीं एचआरटीसी बसें, बीच राह खराबी से यात्री परेशान

पुखरी (चंबा)। जिले में एचआरटीसी बसों के बीच राह खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंबा-तीसा रूट पर इंड नाला के समीप और इंड नाला क्षेत्र में निगम की दो बसें तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में खड़ी हो गईं।

इस कारण रोजाना सफर करने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा और दिहाड़ीदार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक बसें खराब होने से यात्रियों को बीच रास्ते में ही इंतजार करना पड़ा।

लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि विभिन्न रूटों पर भेजने से पहले बसों की तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि बीच राह बसों के पहिये थमने से यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े।

तकनीकी खराबी से बार-बार रुक रहीं एचआरटीसी बसें, यात्रियों ने जताई नाराजगी

बस में सफर करने वाले यात्रियों अमित कुमार, कन्हैया राम, राजीव कुमार, बलदेव सिंह, संजीव कुमार, कमलेश कुमार, प्रहलाद, बचन सिंह और मुकेश कुमार ने बताया कि चंबा-तीसा रूट पर इंड नाला के समीप और इंड नाला क्षेत्र में एचआरटीसी की बसें बीच रास्ते में खराब हो गईं।

उन्होंने कहा कि निगम की बसों में तकनीकी खराबी आने के कारण आए दिन विभिन्न रूटों पर बसें बीच राह रुक जाती हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बसों की खराबी पर बोले डीडीएम, जल्द करवाएंगे मरम्मत

डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि इंड नाला और उसके समीप एचआरटीसी बसों के खराब होने की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बसों की मरम्मत करवाई जाएगी और उन्हें दोबारा रूटों पर चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


पिछला लेख
चंबा-तीसा सड़क पर 3 घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिये
अगला लेख
चंबा: एचआरटीसी बसें रास्ते में खराब, यात्री हुए परेशान

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode