जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-पधरी मार्ग पर थणाला गांव के पास एक सड़क हादसे में सलूणी तहसील की भजोत्रा पंचायत के 2 लोगों की मौत हो गई और 2 सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
चम्बा/तेलका : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-पधरी मार्ग पर थणाला गांव के पास एक सड़क हादसे में सलूणी तहसील की भजोत्रा पंचायत के 2 लोगों की मौत हो गई और 2 सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी डोडा अस्पताल में दाखिल किया गया है। जानकारी के अनुसार कार जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ (क्वार) से सलूणी की तरफ लौट रही थी, इसमें 4 लोग सवार थे। जब कार थणाला के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक संदीप कुमार (22) पुत्र नंदू निवासी गांव गरझिंडू तहसील सलूणी जिला चम्बा की मौके पर ही मौत हो गई।
भद्रवाह में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल, क्षेत्र में शोक की लहर
भद्रवाह क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए कार में सवार अन्य तीन लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भद्रवाह अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई।
घायलों में चंद्रमणी पुत्र चमारू राम निवासी गांव भजोत्रा की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय डोडा रेफर कर दिया। हालांकि वहां उपचार के दौरान उसने अपने गंभीर घावों के चलते दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।
इस हादसे में कैलाश कुमार निवासी गांव पोठा और जयराम सिंह निवासी गांव भजोत्रा भी बुरी तरह घायल हुए हैं। दोनों का भद्रवाह अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही भद्रवाह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सभी प्रभावितों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ग्राम पंचायत भजोत्रा की प्रधान नीना कपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दर्दनाक हादसे से दो घरों के चिराग बुझ गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे की खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों के परिजन भद्रवाह के लिए रवाना हो गए हैं।
