Chamba : जल शक्ति विभाग के कर्मचारी ने रावी में कूदकर दे दी जान

बनीखेत : खैरी क्षेत्र के समलेउ में एक व्यक्ति ने रावी नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनिंन्द्र कुमार (35) निवासी गांव साल डाकघर जांघी तहसील चम्बा के रूप में हुई है। वह जल शक्ति विभाग में पम्प ऑप्रेटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। शनिवार रात को मनिंन्द्र कुमार ने अचानक समलेउ के समीप रावी नदी में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही सहयोगी कर्मचारियों ने खैरी थाना को सूचना दी, जिसके बाद खैरी पुलिस ने मौके पर जाकर तलाश शुरू की। रविवार सुबह के समय मनिंन्द्र का शव रावी नदी में बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के सभी साक्ष्य जुटा कर नागरिक स्वास्थ्य केंद्र डल्हौजी में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सौंप दिया गया। मृतक के परिवार वालों ने किसी पर शक नहीं जताया है। घटना की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है।

पिछला लेख
Stock Market Crash: सेंसेक्स 830, तो निफ्टी 247 अंक टूटा… खुलते ही क्रैश हो गया शेयर बाजार, ये स्टॉक बिखरे
अगला लेख
चालक की मौत पर HRTC प्रबंधन का बड़ा कदम: जांच के आदेश, MD रोहन चंद की प्रतिक्रिया, पूर्व CM जयराम ठाकुर ने भी उठाए सवाल

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode