चंबा के तीसा में बड़ा सड़क हादसा एक साथ 6 लोगों की मौत

चंबा जिला स्थित तीसा के चनवास में सरकारी स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार की पत्नी और दोनों बच्चों सहित मौत हो गई । अपने साले हेमराज की स्विफ्ट कार में वह अपने दोनों बच्चों (लड़की 17 साल व लड़का 15 साल) को बनीखेत से वापस घर ला रहे थे । राजेश अपनी पत्नी हंसों के साथ बनीखेत में पढ़ाई कर रहे बच्चों को लाने गए थे । कार में उनका साला हेमराज उर्फ फौजी भी सवार था । इसके अलावा एक गांव के अन्य व्यक्ति राकेश कुमार ने भी गाड़ी में लिफ्ट ली थी । बनीखेत के वापस लौट रहे फ़ौजी की स्विफ्ट कार गांव से करीब एक किलोमीटर पहले चनवास नामक स्थान से पहले दुर्घटना ग्रस्त हो गई । इस कारण कार 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी । इसमें कुल 6 (2 बच्चे ,2 महिलाएं और 2 पुरुष ) सवार थे,जिनकी सभी की मौत हो गई है

पिछला लेख
एएसपी मुकेश प्रताप के इस महिला से थे संबंध पत्नी पर दिया था ये दवाब’; नितेश खुदकुशी मामले में नया मोड़
अगला लेख
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर कल इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी, जानें क्या रहेगी पूजन विधि

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode