हाईकोर्ट का बड़ा फेरबदल, न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी
हाईकोर्ट ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों, वरिष्ठ सिविल जजों और सिविल जजों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, जिसके तहत विभिन्न न्यायिक अधिकारियों को नए स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फेरबदल, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती
हिमाचल हाईकोर्ट ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों, वरिष्ठ सिविल जजों और सिविल जजों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, अनुजा सूद को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा, प्रीति ठाकुर को पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय सह-औद्योगिक न्यायाधिकरण शिमला और विक्रांत कौंडल को अतिरिक्त सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला नियुक्त किया गया है। वहीं, मनीषा गोयल को वरिष्ठ सिविल जज सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुल्लू के रूप में तैनाती दी गई है।
निरंजन सिंह को पदोन्नत कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है और उन्हें वरिष्ठ सिविल जज-सह-सीजेएम लाहौल में तैनात किया गया है। प्रशांत सिंह नेगी को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन, विशाल कौंडल को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम बड़सर और शिखा लखनपाल को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, प्रतिभा नेगी को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-एक शिमला, अनिता शर्मा को कांगड़ा, जितेंद्र कुमार को अंब और आभा चौहान को नालागढ़ में इसी पद पर तैनाती दी गई है। अजय कुमार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर (रिकांगपिओ) का सचिव बनाया गया है।
आकांक्षा डोगरा को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-दो शिमला, सोनल शर्मा को स्थानांतरित कर धर्मशाला में वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-एक और आर. मिहुल शर्मा को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा (धर्मशाला) का सचिव नियुक्त किया गया है।
ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
हिमाचल हाईकोर्ट का फेरबदल जारी, कई और न्यायिक अधिकारियों की तैनाती
हिमाचल हाईकोर्ट द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अन्य न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति और तैनाती के आदेश भी जारी किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार, एकांश कपिल को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा, विशाल तिवारी को कुल्लू और दीपिका नेगी को सिविल जज जोगिंद्रनगर में तैनात किया गया है। अशोक कुमार को सिविल जज-सह-जेएमएफसी जयसिंहपुर और विभूति बहुगुणा को सिविल जज (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व) शिमला नियुक्त किया गया है।
डॉ. पार्थ जैन को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट चंबा, निकिता ताहिम को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-एक सोलन और डॉ. पुष्प लता को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-दो नूरपुर में तैनाती दी गई है। स्वाति बरवाल को सिविल जज (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व) प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला में नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, ईशा अग्रवाल को ऊना, राघव गुप्ता को बिलासपुर, अंशुल मलिक को नाहन और युद्धवीर सिंह को कंडाघाट में सिविल जज-सह-जेएमएफसी के पद पर तैनात किया गया है।
मनु प्रिंजा को शिमला, विकास कपूर को शिलाई, चुनौती सांगरोली को कुल्लू और दिव्या शर्मा को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-दो सुंदरनगर नियुक्त किया गया है।
ये सभी नियुक्तियां और तैनाती आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
हाईकोर्ट फेरबदल: मेघा शर्मा समेत कई न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती
हिमाचल हाईकोर्ट द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई और न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति और स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं।
आदेशों के अनुसार, मेघा शर्मा और श्रुति बंसल को सिविल जज (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व) प्रदेश उच्च न्यायालय में तैनात किया गया है। शुभांगी जोशी को स्थानांतरित कर सिविल जज-सह-जेएमएफसी डलहौजी नियुक्त किया गया है।
वरुण को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट कांगड़ा और ऊना (स्थित धर्मशाला), करम प्रताप सिंह को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-तीन मंडी और सोनिया गुप्ता को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर व हमीरपुर (स्थित बिलासपुर) में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा, विकास ठाकुर को सिविल जज-सह-जेएमएफसी बंजार, राघव शर्मा को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-दो पांवटा साहिब और रिधि पत्रवाल को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-एक सरकाघाट नियुक्त किया गया है।
यह अधिसूचना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी की गई है और सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
