“चंबा में युवाओं के लिए बास्केटबॉल प्रशिक्षण शुरू”

चंबा में युवाओं के लिए बास्केटबाल प्रशिक्षण शुरू, नया कोर्ट मिली सुविधा

चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में बास्केटबाल खेल को लेकर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक चलाया गया, जिसमें युवाओं ने सक्रिय भाग लिया।

प्रशासन की ओर से युवाओं की सुविधा के लिए बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण किया गया है, जिस पर करीब दस लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।

युवाओं रोहन कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार और सन्नी कुमार ने बताया कि नए बास्केटबाल कोर्ट से उन्हें काफी लाभ मिल रहा है। पहले उन्हें मैदान में ही अभ्यास करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें आधुनिक कोर्ट की सुविधा प्राप्त हो गई है।

पिछला लेख
HP CBSE स्कूल भर्ती: 5600 पदों के लिए 12 हजार शिक्षकों के आवेदन
अगला लेख
“बुजुर्गों के लिए चंबा में मुफ्त कृत्रिम दांत सुविधा शुरू”

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode