तपोवन में हिमाचल विधानसभा का शीत सत्र बुधवार से होगा प्रारंभ
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र बुधवार से तपोवन में शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सत्र में भाग लेने के लिए मंगलवार को विधायक और संबंधित अधिकारी धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। शीतकालीन सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास कार्य, और जनहित से जुड़े विषय मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।
प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक कदम उठा लिए हैं ताकि सत्र सुचारू रूप से संचालित हो सके।
तपोवन में बुधवार से शुरू होगा विधानसभा का शीत सत्र, धर्मशाला में बढ़ेगी वीआईपी मूवमेंट
धर्मशाला के तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र बुधवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को विधायक और अधिकारी धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।
शीत सत्र के चलते धर्मशाला में वीआईपी मूवमेंट में बढ़ोतरी होगी। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और विधानसभा से जुड़े कर्मचारी धर्मशाला पहुंचना शुरू कर चुके हैं।
सत्र के दौरान फरियादियों और जनता की आवाजाही भी धर्मशाला के बजाय तपोवन में अधिक देखने को मिलेगी, क्योंकि अधिकतर गतिविधियां वहीं केंद्रित रहेंगी।
सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पुलिस बल सोमवार शाम से ही धर्मशाला पहुंचना शुरू हो गया था। मंगलवार को पुलिस कर्मियों को सेक्टर वाइज ड्यूटी ब्रिफिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें निर्धारित स्थानों पर तैनात कर दिया जाएगा। प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा लिए हैं।
शीत सत्र से पहले धर्मशाला में तैयारियां तेज, दोनों विधायक दल आज बनाएंगे रणनीति
धर्मशाला में होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर सोमवार को सभी विभाग तैयारियों में जुटे रहे। अधिकारियों ने दिनभर शहर और तपोवन क्षेत्र का दौरा किया तथा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
सत्र से पहले राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। मंगलवार को दोनों ही विधायक दल धर्मशाला में अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार करेंगे।
- कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी।
- भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
दोनों दल सदन के भीतर एक-दूसरे को घेरने की रणनीति पर मंथन करेंगे।
इधर, शीत सत्र के आयोजन को लेकर प्रशासनिक बैठकों का सिलसिला भी सोमवार को जारी रहा। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, विधायकों की ओर से अब तक 600 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं, जो सत्र के दौरान सदन में उठाए जाएंगे।
शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक तपोवन में आयोजित किया जाएगा।
